प्रेम पंखुरियां

प्रेम नही होता जग में तो कितना अच्छा होता |
ऐसे ही बिन बात के ना कोई  हँसता, ना कोई  रोता ||

प्रेम किये दुःख होत है, यह जानत हर कोय |
फिर भी प्रेम के चंगुल से बांच सका ना कोय ||

प्रेम घृणा में, घृणा प्रेम में ऐसे आवृत्त है |
प्रेम से घृणा,घृणा से प्रेम- एक ही वृत्त है ||

प्यार करना है सरल, मुश्किल निभाना है |
प्रेम पथ में ना है मंजिल, ना ठिकाना है ||

प्रेम को जो ना जाने,वो हैं पीटे ढिंढोरा |
प्रेम के पंडित अक्सर ही खामोश देखे हैं  ||

प्रेम पंथ है अति कठिन, नट की रस्सी जान  |
एक चूक भी गर हुई, ना बच पाए प्राण ||

आभासी दुनिया के बाशिंदे क्या बूझेंगे प्यार |
लाभ-हानि के गणित से परे, है प्रेम व्यवहार ||

प्रेम  भुला देता है सारी दुनियादारी |
दुनियादारी को अक्सर प्रेम याद आता है ||


टिप्पणियाँ

Unknown ने कहा…
Very Nice sir ji
Unknown ने कहा…
Very Nice sir ji

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादलों के घेरे में

"एक शेर अपना, एक पराया" में दुष्यंत कुमार के शेरों का काफिला

आत्ममुग्धता