जिंदगी से क्या गिला

जिंदगी से क्या गिला |
जो मिला है, सो मिला ||

दुःख से मुरझाया था मन |
आज देखो फिर खिला ||

राजे-महराजे गए |
खंडहर बचा है अब किला ||

उतरा नशा अब जिंदगी का |
आके तू, जरा सा पिला ||

मुर्दों से फिरते हैं लोग यहाँ |
कुछ भी कर, तू उन्हें जिला ||

मैं छोड़ आऊंगा सारा जहां |
तू होगी, ये दिलासा तो दिला ||

प्यार-रिश्तों का जहाँ |
पल भर में गया है ज्यूँ बिला ||


तेरी आँख में आंसू नही |
तेरा ह्रदय है या है शिला ||

ताश के पत्तों की ढेरी है दुनिया ये |
तू जरा सा इसको दे हिला ||

गम ना कर कीचड़ का तू |
बस, कुछ कमल तू दे खिला ||

(१९-०८-२०१०)

टिप्पणियाँ

जिंदगी से क्या गिला |
जो मिला है, सो मिला ||

बहुत सुंदर....
Vandana Singh ने कहा…
sir ji ..behad khoobsoorat ....ise milta julta matla jahan me kai din se chal rha tha .....padhkar laga jaise yhi sab likhna chaha tha ....padhkar bahut accha laga ....:)
भावपूर्ण रचना अभिव्यक्ति
मित्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाये
वाणी गीत ने कहा…
जिंदगी से जो मिला , क्या कम मिला ...
सुन्दर अभिव्यक्ति !
Unknown ने कहा…
Nice line sir.

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादलों के घेरे में

"एक शेर अपना, एक पराया" में दुष्यंत कुमार के शेरों का काफिला

आत्ममुग्धता