संदेश

उदासी के रंगों की खोज लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उदासी के रंगों की खोज

विश्व की एक और बड़ी खोज यात्रा पर निकला हूँ मैं और यह खोज यात्रा एक छोटी-सी दिखने वाली चीज की है दुनिया में लोगों ने खोजे हैं हर भावना के रंग प्रेम के, शांति के, क्रांति के...भावनाओं की हर भ्रान्ति के उदासी के सच्चे रंग किसी को भी मालूम नही. इस खोज यात्रा में एक-एक कर मुझे करना था उन सारे रंगों का विश्लेषण जिन्हें जोड़ा जाता है उदासी या उदास होने से. सबसे पहले मैं पहुंचा श्वेत रंग के पास देखा तो वह मुझे अपनी धवलता में खिलखिलाता मिला श्वेत को उदासी से कैसे कोई जोड़ सकता है भला. खोज यात्रा आगे बढ़ी पहुची धूसर मटमैले रंगों के पास उनके पास से आई मिट्टी की सोंधी खुशबू और कुछ नए कोपलों के तुतले चहकते बोल धूसर मटमैला तो बड़ा ही खुशमिजाज रंग निकला. यात्रा आगे बढती रही. और इस बार मैं नीले रंगों के तट पर उतरा बड़ा गुमान था कि नीले रंगों की विशाल दुनिया में कोई तो उदासी का रंग मिलेगा, मगर समंदर की खिलखिलाती नीली लहरें मुझे फेन से भरी जीभ दिखा कर भाग गयी. मैं उसकी इस शरारत पर मुस्कराकर वहां से बढ़ चला. यात्रा को बढ़ते चलना था, बढ़ते रहे हम औ...