उसने देखा इस नज़र से

उसने देखा इस नज़र से |
मैं गिरा अपनी नज़र से ||

अधर में बड़ी देर डोला |
टूटा पत्ता जब शज़र से ||

रात कितनी बाकी है अभी |
पूछे सन्नाटा गज़र से ||

साथ रखना दुआएँ माँ की |
बचाएंगी बुरी नज़र से ||

नज़र में ना चुभो किसीकी |
सबको बरतो इस नज़र से ||


नज़र न आए यार मेरा |
मगर नहीं है दूर नज़र से ||

आईना मैं हूँ तुम्हारा |
मुझको देखो इस नज़र से ||

दिल में अंक गई नजरे उसकी |
उसने देखा इस नज़र से ||

टिप्पणियाँ

Umesh ने कहा…
बहुत बढ़िया है केशवेन्द्र!
"उसने देखा इस नज़र से |
मैं गिरा अपनी नज़र से ||"
एक लम्बे समय बाद तुम्हारे ब्लॉग पर आया तो मजा आ गया।
virendra sharma ने कहा…
साथ रखना दुआएँ माँ की |
बचाएंगी बुरी नज़र से ||
उम्दा ग़ज़ल हर अशआर काबिले दाद .
S.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib') ने कहा…
साथ रखना दुआएँ माँ की |
बचाएंगी बुरी नज़र से ||

बहुत बढ़िया रचना...
हार्दिक बधाई..
virendra sharma ने कहा…
रात कितनी बाकी है अभी |
पूछे सन्नाटा गज़र से ||
बेहतरीन .
vidya ने कहा…
वाह!!!
खूबसूरत रचना...

बहुत खूब..
वृजेश सिंह ने कहा…
होली की हार्दिक शुभकामना।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बादलों के घेरे में

"एक शेर अपना, एक पराया" में दुष्यंत कुमार के शेरों का काफिला

आत्ममुग्धता